देश

कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में दाखिल आरोपपत्र का लिया संज्ञान

नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का मंगलवार को संज्ञान लिया। पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने आरोपपत्र पर गौर करने के लिए मामले को 21 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

श्रद्धा के पिता की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि हमें इस केस को टाइम बाउंड फास्ट ट्रैक करवाना है, निर्भया केस में भी फैसला आने में 7 साल लग गए वो केस भी फास्ट ट्रैक था इसलिए हम चाहते हैं कि ये केस टाइम बाउंड फास्ट ट्रैक हो और 1-2 महीने में फैसला हो और आफताब को फांसी की सज़ा हो।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button