देश

विराट कोहली के रेस्टोरेंट में PPL के गाने बजाने पर रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्लीः दिल्ली हाईकोर्ट ने क्रिकेटर विराट कोहली के मालिकाना हक वाले रेस्टोरेंट चेन वन8 कम्युन (One8 Commune) को फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड (पीपीएल) के कॉपीराइट वाले गाने बजाने पर अंतरिम रोक लगा दिया है. जस्टिस सी हरिशंकर की बेंच ने कहा कि वन8 कम्युन बिना पीपीएल से लाइसेंस लिए गाने नहीं बजा सकता है. याचिका पीपीएल ने दायर किया है.

पीपीएल ने वन8 कम्युन पर कॉपीरइट उल्लंघन का आरोप लगाया है. याचिका में कहा है कि रेस्टोरेंट चेन उसके कॉपीराइट वाले गाने बिना किसी अनुमति के बजा रहे हैं. इन गानों को बजाने के खिलाफ पीपीएल ने वन8 कम्युन को लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन वन8 कम्युन ने कोई कार्रवाई नहीं की. पीपीएल ने मांग की है कि वन8 कम्युन अपने रेस्टोरेंट या कैफे में उसके गानों का उपयोग या उसकी अनुमति के बिना वेबसाइट पर चलाने से रोका जाए. याचिका में कहा गया है कि पीपीएल के गाने वेबसाइट https://www.pplindia.org/songs पर हैं, जिन्हें बजाने के लिए पीपीएल रकम लेता है.

सुनवाई के दौरान वन8 कम्युन की ओर से पेश वकील साहिल सोलंकी ने कोर्ट को इस बात का भरोसा दिया कि वो पीपीएल के कॉपीराइट वाले गानों को अपने रेस्टोरेंट और कैफे में बिना लाइसेंस के नहीं बजाएंगे. वन8 कम्युन के इस अंडरटेकिंग पर गौर करते हुए कोर्ट ने कहा कि कानूनी पक्ष साफ है. चूंकि पीपीएल के पास इन गानों का कॉपीराइट है इसलिए उनकी रिकॉर्डिंग के गाने बिना लाइसेंस के नहीं बजाये जा सकते हैं. उसके बाद कोर्ट ने अगले आदेश तक पीपीएल के गाने वन8 कम्युन के रेस्टोरेंट और कैफे चेन में अगले आदेश तक बजाने पर रोक लगा दिया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button