देश

दिल्ली शराब घोटाला केस: CM केजरीवाल क्यों बोले-गर्व है मुझे, फिर से जेल जाने को हूं तैयार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में सजा काट रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने सशर्त अग्रिम जमानत दी थी, ताकि वे चुनाव प्रचार कर सकें। दो जून को उन्हें फिर से सरेंडर करना है और जेल जाना है। उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर याचिका पर जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाई थी। केजरीवाल की दायर अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।

जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह दो जून को फिर से जेल जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह देश को बचाने के लिए जेल जा रहे हैं और उन्हें इस बात पर गर्व है। बता दें कि चुनाव को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को  21 दिनों की अंतरिम राहत दी थी और कहा था कि उन्हें दो जून को सरेंडर करना होगा।

कहां गया घोटाले का पैसा…

जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार के बाद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कह रहे हैं कि मैंने भ्रष्टाचार किया और यहां की जनता कह रही है कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मुझपर ऐसा आरोप लगाने वालों के पास कोई सबूत नहीं है। उनलोगों ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 100 करोड़ रुपये के घोटाले का जो दावा किया और एक-दो नहीं, 500 जगहों  पर छापे मारे गए लेकिन एक पैसा भी बरामद नहीं हुआ। तो क्या घोटाले का सारा पैसा हवा में चला गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button