खेल-खिलाड़ीदेश

शानदार लय में हैं धोनी, इस सीजन से पहले उन्होंने अपने खेल में किया है काफी सुधार: माइक हसी

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइक हसी का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी छोड़ने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस समय बेहतरीन लय में है और अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे हैं।

धोनी ने मौजूदा सत्र में अब तक 255.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हसी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच से पहले कहा कि वह अपने करियर में एक शानदार स्थिति में हैं। वह एक ऐसी जगह पर हैं जहां वह सहज और खुश हैं।

हसी ने कहा कि धोनी अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बहुत अच्छी तरह से अभ्यास और तैयारी की है। गेंदबाज उसके खिलाफ अलग-अलग योजनाओं के साथ आ रहे हैं, लेकिन धोनी इसके लिए तैयार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इस 48 साल के पूर्व खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि धोनी ने इस सीजन से पहले अपने खेल में काफी सुधार किया है और आगे भी वे अपने खेल में सुधार कर रहे हैं। धोनी एक महान फिनिशर हैं।

हसी ने कहा कि गेंदबाज धोनी के खिलाफ अलग-अलग योजनाओं के साथ आते हैं। लेकिन धोनी ने करियर के इस चरण में भी खुद को बेहतर करने और गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां को कठिन बनाने के लिए अपने खेल में काफी सुधार किया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button