देश

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कुलगाम जिले के रेडवानी पायीन इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस दौरान जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की नाकाबंदी है।

हालही में जम्मू कश्मीर के सोपियां में पुलिस ने आतंकी गतिविधियों में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और चीनी ग्रेनेड भी बरामद किया था। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।

भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर हुआ था हमला

हालही में जम्मू कश्मीर में भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर हमला हुआ था, जिसमें 5 जवान घायल हुए थे, बाद में एक जवान की मौत हो गई थी। शनिवार शाम जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों ने भारतीय वायुसेना की गाड़ी पर गोलीबारी की थी। आतंकियों के हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच कुल 30 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई थी।

ये घटना पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन के दनना शस्तार इलाके की है। सूत्रों के मुताबिक, सेना के वाहन पर फायरिंग हुई, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां एक जवान की मौत हो गई।

पुंछ में पिछले एक सप्ताह से भारतीय सेना तलाशी अभियान चला रही थी। यहां दो संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद से सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। इससे पहले ऊधमपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक ग्राम रक्षक गार्ड घायल हुआ था। उपचार के दौरान गार्ड की मौत हो गई थी। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया था। पिछले साल पुंछ में भारतीय सेना के जवानों पर कई आतंकी हमले हुए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button