देशराज्यहरियाणा

20 साल बाद पहली बार हरियाणा में लोकसभा चुनावों में नहीं हुआ कोई री-पोल

हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव 2024 में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। 20 साल बाद यह पहली बार है कि राज्य में कहीं कोई री-पोल नहीं हुआ है। राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से मतदान हुआ है और भारत निर्वाचन आयोग ने भी इसकी सराहना की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 2004 से 2019 तक के लोकसभा चुनावों की यह कहानी रही है कि हर बार कभी न कभी री-पोलिंग अवश्य हुई है।

उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2004 के लोकसभा आम चुनावों के दौरान हरियाणा में 12 मई, 2004 को अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, फरीदाबाद और भिवानी लोकसभा क्षेत्रों में कुल 11 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान हुआ था।

इसी प्रकार, 2009 के लोकसभा चुनावों में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर 13 मई, 2009 को पुनः मतदान हुआ था।

उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 15 मई, 2014 को कुल 8 मतदान केंद्रों पर पुनः मतदान हुआ था जबकि 2019 के लोकसभा चुनावों में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 19 मई 2019 को एक मतदान केंद्र पर पुनः मतदान हुआ था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button