देशपंजाबहरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का 83 साल की उम्र में निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और चंडीगढ़ के पूर्व सांसद हरमोहन धवन का लंबी बीमारी के बाद शनिवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आम आदमी पार्टी (आप) नेता प्रदीप छाबड़ा ने यह जानकारी दी।

हरमोहन धवन 83 वर्ष के थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद सत्यपाल जैन समेत कई नेताओं ने धवन के निधन पर दुख जताया।

बंसल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि धवन का निधन शहर के लिए बड़ी क्षति है। वरिष्ठ भाजपा नेता और भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन ने धवन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ के लोगों, विशेषकर समाज के वंचित वर्गों के विकास और कल्याण के लिए काम किया। धवन 1989 में चंडीगढ़ के सांसद चुने गए थे। वह चंद्र शेखर सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे।

धवन बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), कांग्रेस और भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुड़े रहे। धवन 2018 में आप में शामिल हो गए थे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button