देश

मूसेवाला मर्डर केस के जेल में बंद आरोपियों में खूनी झड़प, गैंगस्टर तूफान और मनमोहन की मौत

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के आरोपी गैंगस्टरों में शामिल मंदीप तूफान, मनमोहन और केशव के बीच रविवार शाम गोइंदवाल साहिब जेल में मारपीट हुई, जिसमें जिसमें गैंगस्टर मंदीप तूफान और मनमोहन मारा गया। जबकि एक घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3 बजे तरन तारन स्थित गोइंदवाल की केंद्रीय जेल में बंद आरोपी आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई आरोपियों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जो सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी थे।

डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों का कहना है कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई। बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button