देश

जंगल में गर्लफ्रेंड को कत्ल! सिरफिरे आशिक ने किया को 18 साल की लड़की को उतारा मौत के घाट, दिल्‍ली में मची सनीसनी

एक 18 साल की लड़की घर से ये कहकर निकली कि वह कोचिंग जा रही है लेकिन फिर वो कभी घर नहीं लौटी। लड़की अपने दोस्त से मिलने संजय वन महरौली चली गयी थी और सरफिर आशिक ने लड़की को चाकू से मार डाला। दक्षिण दिल्ली के महरौली के संजय वन इलाके में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या कर दी गई, पुलिस ने मामले में उसके पूर्व परिचित अर्शकृत सिंह को मुख्य आरोपी बताया है। लड़की रविवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में क्लास लेने के लिए घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया कि अर्शकृत ने पीड़िता को संजय वन के एक सुनसान हिस्से में फुसलाया, जहां उसने उसे चाकू घोंप दिया और गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव को जलाने की कोशिश की। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

दिल्ली के संजय वन में 18 वर्षीय छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि घटना रविवार को हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 18 वर्षीय छात्रा, जो एसओएल में बीए इंग्लिश (ऑनर्स) की छात्रा थी, को वन क्षेत्र में बुलाया था। जहांगीरपुरी की रहने वाली उक्त छात्रा सुबह अपनी कक्षा में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उसने आखिरी बार दोपहर के आसपास अपनी मां को बताया था कि वह जल्द ही घर आ जाएगी। जब वह नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।’’

चाकू से हमला

शाम को, शिकायतकर्ता को आरोपी अर्शकृत सिंह के पिता का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके बेटे पर संजय वन में चाकू से हमला किया गया है और उसका पीतमपुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। छात्रा के माता-पिता अपनी बेटी की तलाश में संजय वन गए, लेकिन वह नहीं मिली। अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता और अर्शकृत के बीच संपर्क और पिछली कहासुनी के आधार पर, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने छात्रा का अपहरण कर लिया है।’’ सोमवार को महरौली पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित विस्तृत जांच शुरू की गई।

जंगल में एक सुनसान इलाके में कत्ल

अधिकारी ने कहा, ‘‘एसओएल में बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र और रानी बाग के निवासी सिंह को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की गई। लगातार पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।’’ आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला मित्र को संजय वन में बुलाया था, उसे जंगल में एक सुनसान इलाके में ले गया और चाकू मारकर और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि छात्रा की हत्या करने के बाद उसने शव को जलाने की कोशिश की और मौके से भाग गया।

शव बरामद, हत्या का हथियार जब्त

पुलिस ने आरोपी के निर्देश पर पीड़िता का शव बरामद किया और घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है। अब एफआईआर में हत्या और सबूत नष्ट करने की धाराएं जोड़ दी गई हैं।

आरोपी के बारे में 

18 वर्षीय अर्शकृत सिंह रानी बाग का निवासी है और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में बी.कॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। पुलिस का कहना है कि मकसद का पता लगाने और अपराध के पूर्व नियोजित होने का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button