देश

बिहार में लू का कहर, चार जिलों में 25 लोगों की गई जान, चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारी की भी मौत

पटनाः बिहार में भीषण गर्मी और लू अब जानलेवा हो गई है। प्रदेश में अलग-अलग जिलों से लू लगने से मौत और लोगों के बीमार पड़ने की सूचना आ रही है। औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद और आरा में लू लगने से अब तक 25 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है जबकि कई मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी और तपती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।

 औरंगाबाद में लू लगने से 12 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में लू के कहर से 12 लोगो की मौत हो गई है और 35 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है। चिकित्सा पदाधिकारी अभिषेक कुमार में बताया कि हीट वेव का शिकार होकर दिनभर में लगभग 200 मरीज आए और उनका इलाज किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में बढ़ते तापमान को लेकर भयावह स्थिति है लेकिन अस्पताल में लू लगने से बीमार मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि  5 मरीज इलाज के दौरान जबकि 7 मरीज ब्राउट टू डेड आए। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या 12 हो गई है।

नालंदा में चार लोगों की मौत

उधर, नालंदा में लू लगने से एक होमगार्ड के जवान समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 23 लोगों का इलाज बिहारशरीफ के सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में एक होमगार्ड का जवान रमेश प्रसाद भी शामिल है। रमेश सिवान के रहने वाले थे। गुरुवार सुबह 16 लोग हिट वेव के कारण बीमार होकर सदर अस्पताल पहुंचे। लोग अपने घर से टेवल फैन लेकर पहुचे हैं। जो भी मरीज पहुंच रहे है उन्हें ठंडा पानी से नहलाया जारहा है और शरीर पर बर्फ भी रखा जा रहा है। बता दें कि बिहार के ज्यादातर जिलों में पारा 44 डिग्री या उससे अधिक है जिसके कारण लोग बेहाल है।

जहानाबाद में 6 लोगों की गर्मी से मौत

वहीं, जहानाबाद में भी भीषण गर्मी और लू लगने से गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने आए आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन परिजनों का कहना है कि तपती धूप एवं गर्मी के कारण अचानक तबीयत खराब हुई जिससे उनकी मौत हो गई। मृतकों में मखदुमपुर के ओमप्रकाश गुप्ता,नदौल के अरुण कुमार,पलया गांव निवासी दुलारचद मांझी, मोकर के रामनिवास शर्मा,चैता गांव के श्याम सुंदर और झरखा गांव निवासी देवेंद्र शर्मा शामिल है।

इधर डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि अब तक कितने लोग की मौत हुई है यह जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सदर अस्पताल से लेकर विभिन्न अस्पतालों में हीट वेव को लेकर सभी चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आरा में लू लगने से तीन की मौत

आरा जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। लू लगने से तीन लोगों की जान चली गई है। इन तीन लोगों में एक होमगार्ड का जवान जो चुनावी ड्यूटी में लगा हुआ था। वहीं, जगदीशपुर में एक रिटर्निंग ऑफिसर की भी मौत ड्यटी के दौरान हो गई है। हालांकि हीट वेव से आर के सदर अस्पताल में अलग ही डरावना नजारा देखने को मिल रहा है। कोई भी ऐसा वार्ड नहीं है जहां पर हीट वेव के मरीज नजर नहीं आ रहे हैं।

जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल को पूरी तरह से अलर्ट रहने की चेतावनी दिया है और भारी संख्या में चिकित्सकों की तैनाती भी आर के सदर अस्पताल सहित तमाम पीएचसी में कर दी है ताकि कोई भीआदमी हीट वेव की चपेट में आता है तो उसका इलाज फौरन किया जाए।

कहां कितना दर्ज हुआ तापमान

चिलचिलाती धूप के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई क्षेत्रों से सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। राज्य के जिन अन्य स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद (46.1 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (46 डिग्री सेल्सियस), गया (45.2 डिग्री सेल्सियस), अरवल (44.8 डिग्री सेल्सियस) और भोजपुर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button