देशराज्यहरियाणा

HSSC के नए चेयरमैन बनें हिम्मत सिंह, आज लेंगे शपथ

हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने की वजह से इसकी घोषणा नहीं की गई थी।

अब आचार संहिता हटने के बाद हरियाणा सरकार ने हिम्मत सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना की जारी कर दी है। नए चेयरमैन हिम्मत सिंह आज 11 बजे हरियाणा निवास में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

भोपाल सिंह खदरी की जगह होंगे हिम्मत सिंह

बता दें कि हिम्मत सिंह से पहले भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन थे। भोपाल सिंह खदरी ने 15 मार्च 2024 को इस्तीफा दे दिया था। भोपाल सिंह पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के विश्वासपात्रों में एक माने जाते हैं।

जानें कौन हैं हिम्मत सिंह?

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह कैथल जिले के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से BA-LLB और LLM करने के बाद वह पिछले 16 साल से वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। HSSC चेयरमैन के पद पर नियुक्ति से पहले वह एडिशनल एडवोकेट जनरल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button