देश

इन राज्यों में आने वाले 3 से 4 दिनों में बारिश की गति में वृद्धि !

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बारिश का यह मौजूदा दौर जारी रहेगा। कुछ राज्यों में आने वाले 3 से 4 दिनों में बारिश की गति में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं, खासकर भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में। इसी तरह, बिहार और झारखंड में भी 2 दिनों के बाद बारिश की तीव्रता में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 05 अगस्त से 08 अगस्त के बीच कई राज्यों जैसे  उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम , मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का अनुमान है। झारखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 4 दिनों तक होगी अच्छी बारिश

बहराइच, लखीमपुर खीरी, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा, इटावा, औरैया, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा सिद्घार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर देहात, महोबा, झांसी, जालौन, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं, कासगंज, फर्रुखाबाद, आगरा, हाथरस, संभल, अमरोहा, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ कही छिटपुट तो कहीं झमाझम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार, 05 अगस्त को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। 06 अगस्त को नई दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।

 

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहावना है। कई जगहों पर झमाझम बारिश भी हो रही है। कई दिनों से बढ़ी उमस की वजह से लोग काफी परेशान थे। ऐसे में बारिश ने राहत दिलाई है। यही हाल उत्तर प्रदेश का भी है। यूपी में भी अगस्त महीने में बारिश की गतिविधियां कम होने की वजह से लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। हालांकि अब मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। IMD के मुताबिक अगले तीन दिन उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। इससे धान की फसलों को भी फायदा होगा। वहीं लोगों को इस उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

अन्य राज्यों की भांति  बिहार में सामान्य से कम बारिश  हुई। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब यहां मॉनसून मेहरबान हो रहा है। कई जगहों पर शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हुई वहीं मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों मेंअगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। इसमें सीतामढ़ी दरभंगा, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, किशनगंज और मधेपुरा शामिल हैं। यहां बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विभाग ने अररिया, किशनगंज और सुपौल में 6 से 7 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई पूर्णिया कटिहार समेत कई अन्य जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button