देश

गांधीजी के आदर्शों से प्रेरित होकर ‘मातृभूमि’ का जन्म हुआ था: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों से प्रेरित होकर ‘मातृभूमि’ का जन्म भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत करने के लिए हुआ था। मलयालम दैनिक ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष समारोहों का उद्घाटन करते हुये प्रधानमंत्री ने यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मातृभूमि’ औपनिवेशिक शासन के खिलाफ देशवासियों को एकजुट करने के लिए पूरे भारत में स्थापित समाचार पत्र और पत्रिकाओं की गौरवशाली परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुये अपनी बात रख रहे थे।

आगे उन्होंने कहा कि मातृभूमि के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुझे खुशी हो रही है। इस समाचार पत्र से जुड़े लोगों को मेरी ओर से बधाई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वराज्य के लिए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हमें अपने प्राणों की आहुति देने का अवसर नहीं मिला। लेकिन, यह अमृत-काल हमें एक मजबूत, विकसित और समावेशी भारत की दिशा में काम करने का अवसर देता है।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मातृभूमि’ के शताब्दी वर्ष के क्रम में पूरे साल चलने वाले समारोहों का औपचारिक उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि ‘मातृभूमि’ का प्रकाशन आज ही के दिन वर्ष 1923 से प्रारंभ हुआ था। वह सामाजिक सुधारों तथा विकास सम्बंधी मुद्दों को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। साथ ही राष्ट्रीय हितों के मुद्दों को भी उजागर करता रहा है। इसके 15 संस्करण और 11 पत्र-पत्रिकायें हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button