खेल-खिलाड़ीदेश

CSK vs GT Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं गुजरात और चेन्नई का मैच

CSK vs GT Live Streaming: गुजरात टाइटंस की टीम आज शाम 7:30 बजे चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के सातवें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई पर अभी तक तो भारी पड़ी है। गुजरात की टीम इन 5 मैचों में से 3 मैच जीत चुकी है। वहीं चेन्नई की टीम ने 2 मैच जीते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज का मैच जीतकर इस आंकड़े को बराबर करना चाहेगी, वहीं गुजरात की टीम अपने रिकॉर्ड को और भी बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

दोनों ही टीमें काफी शानदार हैं। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

हार्दिक पंड्या पिछले 2 आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। लेकिन इस बार हार्दिक मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। वहीं चेन्नई की टीम में ऋतुराज को कप्तान बनाया गया है।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 के सातवें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, हरयाणवी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button