खेल-खिलाड़ीदेश

IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगे चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024: आज सुपर संडे के दिन आईपीएल 2024 में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 में आज के दिन के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार चेन्नई की टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं। पिछले सीजन तक चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी थे।

वहीं पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वार्नर ने की थी। लेकिन इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम की कमान ऋषभ पंत संभाल रहे हैं।

अब तक आईपीएल 2024 में दोनों ही टीमों ने 2-2 मुकाबले खेल चुकी हैं। जिसके चेन्नई को अपने दोनों मुकाबलों में जीत और दिल्ली को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आज अपने जीत के मूमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज का मैच जीतकर आईपीएल 2024 में अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी।

आईपीएल 2024 का 13वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित-XI

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button