खेल-खिलाड़ीदेश

IPL 2024: आज सुपर संडे को खेले जाएंगें 2 मुकाबले, दिन के पहले मुकाबले में होगी मुंबई और दिल्ली की टक्कर

IPL 2024: आज सुपर संडे के दिन आईपीएल 2024 में 2 मुकाबले खेले जाएंगे। आईपीएल 2024 में आज के दिन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 3 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 4 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 1 मैच में जीत मिली है और 3 मैच में हार मिली है।

दोनों टीमों का हाल बेहाल

मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ करारी शिकस्त मिली थी।

दोनों ही टीमें आज का मैच जीतना चाहेंगी और जीत की राह पर लौटना चाहेगी। ऐसे में फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं।

आईपीएल 2024 का 20वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 3:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

मुंबई इंडियंस की संभावित-XI

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित-XI

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर मैकगर्क, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्टजे, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button