खेल-खिलाड़ीदेश

RR vs LSG Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं राजस्थान और लखनऊ का मैच

RR vs LSG Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स की टीम आज शाम 3:30 बजे जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

दोनों ही टीमें इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें राजस्थान की टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं लखनऊ की टीम 1 मैच ही जीत पाई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आज राजस्थान के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को बेहतर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, वहीं राजस्थान की टीम लखनऊ पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, हरयाणवी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुडा, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button