खेल-खिलाड़ीदेश

RR vs PBKS Live Streaming: जानें फ्री में कब, कहाँ और कैसे देख सकते हैं राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच

RR vs PBKS Live Streaming: पंजाब किंग्स की टीम आज शाम 7:30 बजे चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2024 के 27वें मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है।

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें अब तक कुल 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें अभी तक राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा भारी रहा है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 26 में से 15 मुकाबले जीते हैं और पंजाब पर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 11 मैच जीते हैं।

अगर बात करें दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों की, तो इसमें भी राजस्थान का पलड़ा भरी रहा है। पिछले 5 मैचों में से 3 मैच राजस्थान ने जीते हैं, वहीं 2 मैच पंजाब ने जीते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आज का मैच जीतकर पंजाब पर अपना दबदबा कायम रखना चाहेगी, वहीं पंजाब किंग्स की टीम आज का मैच जीतकर अपना रिकॉर्ड कुछ हद तक बेहतर करना चाहेगी।

दोनों ही टीमें काफी शानदार हैं। दोनों ही टीमें आज का मैच जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगी। आज फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

फैंस यहां देख सकेंगें मैच

भारत में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 के 27वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Cinema पर मुफ्त में की जाएगी।

आईपीएल 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीम देखने के लिए क्रिकेट प्रशंसकों को ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान नहीं करना होगा।

Jio Cinema पर अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, हरयाणवी, तेलुगु, मराठी, गुजराती, बंगाली और भोजपुरी सहित 12 अलग-अलग भाषाओं में 4K रेजोल्यूशन में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

टीवी पर मैच देखें वाले प्रशंसकों के लिए इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। अमेरिका में इस मैच को विलो टीवी पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

यूके में इस मैच का सीधा प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार के माध्यम से की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में फॉक्सटेल और दक्षिण अफ्रीका में सुपरस्पोर्ट पर आईपीएल का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित-XI

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स की संभावित-XI

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रबसिमरन सिंह, सैम करन, सिकंदर रजा/लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button