खेल-खिलाड़ीदेश

आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए क्या हो सकती हैं दोनों टीमों की सम्भावित-11

आईपीएल 2024 के 19वां मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने सामने होंगी। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 3 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें उसे तीनों मुकाबलों में जीत मिली है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 में अब तक 4 मुकाबले खेली है। जिसमें उसे 1 मैच में जीत मिली है और 3 मैच में हार मिली है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत मिली थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आज जीत की राह पर लौटना चाहेगी। ऐसे में फैंस को आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2024 का 19वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मैच से आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे टॉस होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा एप्प पर किया जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित-XI

जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, नंद्रे बर्गर, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित-XI

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, अनुज रावत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, मयंक डागर, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button