देश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: कैलाश विजयवर्गीय बोले, ”बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं”, पूतना से की तुलना

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को इंदौर को कलंकित करने वाली घटना बताते हुए मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि अगर बच्चों को संस्कार नहीं दिए जाएं, तो वे इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम की तरह बन जाते हैं। विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में अलग-अलग विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों को पढ़ाना-लिखाना बहुत अच्छी बात है, पर आप लोग उन्हें संस्कार भी देना। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। इस बेटी ने हमारे इंदौर को कलंकित कर दिया है।’’ विजयवर्गीय ने कहा कि अगर बच्चों को महज शिक्षा दे दी जाए, लेकिन संस्कार नहीं दिए जाएं तो वे ‘पशु’ की तरह बन जाते हैं और ‘पाशविक जिंदगी’ जीने लगते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘साध्वी कनकेश्वरी देवी ने एक प्रवचन में मुझसे कहा था कि अगर किसी महिला में शर्म, ममता और प्यार नहीं हो, तो वह उस पूतना (राक्षसी) की तरह है जिसने भगवान श्रीकृष्ण को मारने की कोशिश की थी।’’

मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम पर आरोप है कि उसने कुशवाह के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों के जरिये अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई ताकि उसे रास्ते से हटाया जा सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button