देशपंजाबराज्य

Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण का मतदान शुरू, AAP सांसद राघव चड्ढा ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और 7 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है।

तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह-सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। AAP सांसद राघव चड्ढा ने Lok Sabha Elections 2024 के 7वें चरण के लिए आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, लखनौर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का महापर्व है। आज अंतिम चरण का मतदान है। आज देशवासियों द्वारा दिया गया एक-एक वोट तय करेगा कि इस देश की दिशा और दशा क्या होगी।

हमारे देश का लोकतंत्र कितना मजबूत होगा, ये आज वोट की ताकत से देश की जनता तय करेगी। वोट देने का अधिकार बहुत लंबे संघर्ष के बाद देशवासियों को दिया गया। मैं आज विनती करता हूं कि वोट जरूर डालें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button