देश

महाराष्ट्र भूस्खलनः मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25, अभी भी 83 व्यक्ति लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन स्थल पर मलबे से खोज एवं बचाव दलों ने शनिवार को तीन और शव निकाले जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतक महिलाएं हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि इरशालवाड़ी में शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इससे इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। उन्होंने बताया कि वहीं, 83 व्यक्तियों का अभी भी कुछ पता नहीं चला है और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को बरामद हुए शवों की पहचान माही मधु तिरकत (32), आशी पांडुरंग(करीब 50) और किशन तिरकत(27) के रूप में हुई है। एनडीआरएफ और अन्य सरकारी एजेंसियों के दलों ने शनिवार सुबह भूस्खलन स्थल पर खोज एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया। यह खोज अभियान का तीसरा दिन है।

मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर दूर तटीय रायगढ़ जिले की खालापुर तहसील में एक पहाड़ी पर स्थित आदिवासी गांव में भूस्खलन हुआ। गांव के 48 में से कम से कम 17 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से मलबे में दब गए। अधिकारियों ने कहा कि सुदूर गांव में पक्की सड़क नहीं है, इसलिए मिट्टी की खुदाई करने वाले यंत्रों को वहां आसानी से नहीं ले जाया जा सकता।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button