देश

बजट सत्र में विपक्ष के सवालों से बचती रही मोदी सरकार : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पूरे बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष ने विपक्ष के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पीएम मोदी से अडानी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सवाल पूछा लेकिन उन्होंने संसद के दोनों सदनों में सिर्फ अपना चुनावी भाषण पेश किया।

खड़गे ने कहा कि विपक्ष अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग करता रहा लेकिन सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही से अडानी शब्द तक को हटा दिया गया। खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर उनकी ओर से की गए टिप्पणी के कुछ अंश को गैर संवैधानिक तरीके से हटा दिया गया है।

खड़गे ने कहा कि वह मोदी सरकार से सवाल पूछते हैं कि क्या अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच की मांग करना गलत है?क्या विपक्ष इस मुद्दे पर जेपीसी की मांग नहीं कर सकता? उन्होंने कहा कि एलआईसी जनता के पैसे का निवेश अडानी समूह पर करदे तो विपक्ष सवाल न पूछे? खड़गे ने कहा कि यह सरकार स्पष्ट रूप से अडानी को बचा रही है। इस लिए सत्र के दौरान सत्ता पक्ष ने इस मुद्दे पर कोई बात नहीं की।

उल्लेखनीय है कि संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस ने हिंडनबर्ग की ओर से अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों पर जांच की मांग करता रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तो सदन में यह भी कहा कि केन्द्र सरकार ने नियमों को ताख पर रखकर अडानी समूह को लाभ पहुंचाया है। जिस क्षेत्र में अडानी समूह को कोई अनुभव नहीं था सरकार ने वह कार्य भी अडानी समूह को दिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button