देशपंजाबराज्य

मोहाली पुलिस ने कॉल सेंटर की आड़ में ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

मोहाली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र, फेज 8-बी से चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 25 पुरुषों और 12 महिलाओं सहित कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी नागरिकों को ठग रहे थे।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप गर्ग ने विवरण देते हुए बताया कि आरोपियों से 45 लैपटॉप, 45 हेडफोन माइक, 59 मोबाइल हैंडसेट और एक काले रंग की मर्सिडीज-बेंज कार बरामद की गई है।

गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा करते हुए एसएसपी ने आगे बताया कि वे विदेशी लोगों के खाताधारकों को फर्जी ई-मेल भेजते थे, जिसमें कहा जाता था कि लेनदेन उनके पे-पल खाते से किया जाना है और वे इस संबंध में ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

जब वे लोग आरोपियों द्वारा दिए गए फर्जी नंबर पर कॉल करते थे तो आरोपी भोले-भाले लोगों को यह कहकर झांसे में ले लेते थे कि यदि उन्हें ट्रांजेक्शन बचाना है तो वे अपनी राशि का गिफ्ट कार्ड खरीद लें और उसी गिफ्ट कार्ड का कोड प्राप्त करने के बाद उनके साथ ठगी कर ली जाती थी।

एसएसपी ने आगे कहा कि आईटी कंपनी वेबटैप प्राइवेट लिमिटेड, प्रथम तल, कैलाश टॉवर, प्लॉट नंबर ई-177, फेज 8-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, मोहाली की आड़ में इस फर्जी कॉल सेंटर के कामकाज के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर, डीएसपी (सिटी) मोहित अग्रवाल की देखरेख में एक टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और एसएचओ अभिषेक शर्मा, इंचार्ज, इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 8-बी, मोहाली शामिल थे।

पुलिस टीमों ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और गुजरात स्थित किंगपिन कैविन पटेल और परतीक दुधात सहित 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि अधिकतर आरोपी पूर्वोत्तर राज्यों से हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button