देशपंजाबराज्य

मोहाली पुलिस ने जाली RC बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 को किया गिरफ्तार

मोहाली पुलिस ने जाली RC बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

एसपी मोहाली पूजा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली की सोहाना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हर्ष और अर्जुन नाम के 2 आरोपियों को 15 फेक आरसी के साथ गिरफ्तार किया।

जिनसे पूछताछ के आधार पर सरवन नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे जाली RC बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला लैपटॉप प्रिंटर व अन्य समान भी बरामद किया है।

जबकि इनका सरगना हीरा सिंह पहले से अपराधिक मामले में नाभा जेल में बंद है। एसपी पूजा यादव ने बताया कि आरोपी जाली आरसी बनाने के बदले में हजारों रुपए लेते थे।

जबकि इनके साथ ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों यां कर्मचारियों की मिलीभूगत की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह भी जानने की कोशिश में जुटी है कि आरोपियों ने चोरी के कितने वाहनों की जाली आरसी बनाई है।

गौरतलब है की गिरोह के सरगना हीरा सिंह पर 2022 में भी जाली आरसी बनाने का मामला दर्ज हुआ था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button