देश

नैनीताल: बनभूलपुरा दंगों का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक गिरफ्तार, सेशन कोर्ट में Anticipatory bail दाखिल

नैनीताल। हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ लिया है। मलिक के वकीलों से मिली सूचना के मुताबिक उसे उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

अब्दुल मलिक के अधिवक्ता अजय कुमार बहुगुणा और शैलभ पांडे ने बताया हल्द्वानी के सेशन कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अब्दुल मलिक ने सेशन कोर्ट में एंटीसिपेटरी बेल यानी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। जिसमें उसने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। अधिवक्ता के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लेकर आ रही है, फिलहाल, इस मामले को लेकर देर शाम तक पुलिस पत्रकार वार्ता कर सकती है।

आपको बता दें कि आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। इसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button