देश

भारत जोड़ो यात्रा: 100 दिन पूरा होने पर 16 को राहुल की मौजूदगी में जयपुर में होगा भारत जोड़ो संगीत समारोह

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कम्यूनिकेशन सेल के चीफ जयराम रमेश ने मंगलवार को सवाईमाधोपुर में कहा कि 16 दिसम्बर को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। इस उपलक्ष्य में जयपुर में भारत जोड़ो संगीत समारोह कांसर्ट में राहुल गांधी भाग लेंगे। इससे पहले राहुल दौसा में 45 मिनट मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे।

पत्रकारों से बातचीत में जयराम रमेश ने कहा कि पिछले सौ दिनों में राहुल गांधी की दौसा में 16 दिसम्बर को आठवीं प्रेस कांफ्रेंस होगी। इसके बाद शाम को वे जयपुर में संगीत कांसर्ट में भाग लेंगे, जिसकी मुख्य गायिका सुनिधि चौहान होंगी। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को राहुल गांधी की अलवर में विशाल पब्लिक रैली होगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में महिला शक्ति के बाद अब राहुल गांधी राजस्थान के 30 दलित प्रतिनिधियों से मिलेंगे और दलित समाज से जुड़ी चर्चाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजस्थान की सरकार से बेहतर कदम उठाने की बात की है।

जयराम रमेश ने कहा कि राज्य के अमरूद उत्पादन में सवाई माधोपुर की 65 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके बावजूद यहां कोई प्लांट नहीं है। इस ओर भी उनका ध्यानाकर्षण किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इसीलिए निकाली जा रही है ताकि जो भी सुझाव जनता के फायदे के लिए होंगे, उसे अविलम्ब दूर किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा का मकसद ही यही है कि जनता के सुझाव जो भी आते हैं उस पर सोचते हैं, विचार करते हैं और उस पर जहां हमारी सरकार है, वहां कार्रवाई करवाते हैं। जहां हमारी सरकार नहीं है, वहां कैम्पेन चलाएंगे, आंदोलन करेंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में जयराम रमेश ने कहा कि जो भी सुझाव लोगों से मिले, उनमें राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कई अच्छे कदम में बदलाव के भी हैं ऐसे सुझाव आने चाहिए, जानकारी होनी चाहिए सभी लोगों में। इस अवसर पर विधायक दानिश अबरार सहित अनेक ने अपनी बात कही।

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने कॉर्नर मीटिंग में राजस्थान की ईस्टर्न कैनाल परियोजना की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कई बार वादा कर चुके है लेकिन अभी भी केंद्र सरकार की ओर से आपत्तियां जतायी जा रही हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को लागू करना चाह रही है। जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह जो राजस्थान के होने के बावजूद गोल-गोल जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद नीरज डांगी भी तीन-चार बार सवाल उठा चुके हैं।

संविदाकर्मियों को नियमित करने की दिशा में बनाया कैडर सकारात्मक पहल : डोटासरा

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संविदाकर्मियों के लिए कैडर बना दिया गया है। उनको नियमित करने की दिशा में सकारात्मक पहल की गयी है। पहले हटा दिया जाता था, तनख्वाह बढ़े या नहीं, ऐसी समस्याओं को दूर करते हुए नियम बना दिए गए हैं ताकि किसी भी परेशानी का सामना संविदाकर्मियों को नहीं करना पड़े।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button