देश

हॉस्टल से भागकर शराब पी रहे थे स्कूल के 16 छात्र, राहगीरों ने बना लिया वीडियो

आंध्र प्रदेश में एक सरकारी हाई स्कूल के छात्रों का शराब पीते हुए वीडियो सामने आया है। 6ठी, 7वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों का एक ग्रुप नए साल का जश्‍न मनाने के लिए अपने हॉस्टल से भाग गया। यह घटना 31 दिसंबर की रात को अनाकापल्ले जिले के चोदावरम शहर में हुई, लेकिन वीडियो तीन दिन बाद सामने आया।

शराब का पीते हुए पकड़े गए

वीडियो में लड़कों को अपने सामने बीयर की बोतलें रखकर भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है। उनमें से कुछ को वीडियो फिल्माने वाले व्यक्ति को चेतावनी देते हुए सुना जा सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 16 छात्र हॉस्टल की दीवार फांदकर बाहर निकल गए। उनके साथ दो बाहरी लोग भी शामिल थे। किशोर छात्रों का ग्रुप एक निर्माणाधीन इमारत में इकट्ठा हुआ, जहां उन्होंने बिरयानी खाई और शराब का सेवन किया।

वीडियो बनाने पर छात्रों ने किया हमला

जब लड़कों ने उत्पात मचाया तो दो राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना लिया। छात्रों ने कथित तौर पर उनमें से एक पर हमला किया और उसे घायल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू की। (इनपुट- IANS)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button