देश

राहुल गांधी के दिमाग की उपज है पेगासस : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस मामले की कोई सच्चाई नहीं है। पेगासस राहुल गांधी के दिमाग की उपज है। ठाकुर ने शुक्रवार को राहुल गांधी के उस आरोप पर प्रतिक्रिया दिया है जिसमें उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कहा था कि उनके फोन की मोदी सरकार जासूसी करवा रही थी।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी देश को बदनाम कर रहे हैं बल्कि वह ऐसा करते रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि अगर पेगासस मामले में कोई सच्चाई थी तो राहुल गांधी ने अपने फोन की जांच क्यों नहीं करवाई? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राहुल की सूई कहीं एक जगह अटक गई है। अब उन्हें थोड़ा सा आगे बढ़ने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा था कि मोदी सरकार ने बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस के माध्यम से जासूसी करवाई थी। राहुल ने कहा था कि इस बात की जानकारी उनको खुद खुफिया विभाग के अधिकारियों से मिली थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button