देश

मंदिर में घुसने पर दलित महिला के बाल पकड़कर घसीटा, डंडे से पीटा; वीडियो देख भड़के लोग

कहते हैं कि भगवान सबके होते हैं. यही वजह है कि मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए जाने से जाति-धर्म के आधार पर किसी को भी रोका नहीं जाता. हालांकि कई बार ऐसी घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं, जहां निचली जाति के लोगों को मंदिर के अंदर ही नहीं घुसने दिया जाता और अगर घुस गए तो फिर उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता है और मंदिर से बाहर निकाल दिया जाता है. इसी मामले से जुड़ा एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक दलित महिला के मंदिर में घुस जाने पर उसके साथ न सिर्फ बुरा बर्ताव किया गया, बल्कि उसे मारा-पीटा भी गया. यह वायरल वीडियो देखने के बाद लोग भड़क उठे हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंदिर के अंदर चार लोग मौजूद हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है. उसमें से एक शख्स अचानक कुछ कहते-कहते महिला पर टूट पड़ता है और उसके बाल पकड़ कर खींचने लगता है. वह महिला को मंदिर के बाहर निकालने पर तुला हुआ था, जबकि महिला बाहर जाना नहीं चाहती थी. वीडियो में शख्स को महिला के बाल पकड़ कर घसीटते देखा जा सकता है. जब महिला बाहर जाने को तैयार नहीं होती तो वह उसे थप्पड़ भी मारने लगता है. हालांकि किसी तरह वह महिला को घसीटते हुए बाहर लेकर चला जाता है और फिर उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देता है. इतना ही नहीं, वह महिला को डंडे से भी पीटने की कोशिश करता है.

देखिए वीडियो:

यह घटना बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके में स्थित एक मंदिर की है. बताया जा रहा है कि पीड़िता ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी शख्स मंदिर प्रशासन का बोर्ड सदस्य है और यह घटना बीते 21 दिसंबर की बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं, यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं. कोई कह रहा है कि अगर 2023 के समय में भी इस तरह की घटना हो रही है तो यह शर्म की बात है, तो कोई कह रहा है कि कहीं ये अफगानिस्तान तो नहीं है. इसी तरह कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि आरोपी को तो जेल में होना चाहिए.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button