देशराज्यहरियाणा

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, सीमाएं होगी सील, यात्रा की ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

हरियाणा के नूंह में 22 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट है। इस बार पूरी यात्रा की वीडियोग्राफी होगी। ड्रोन कैमरे से यात्रा पर पूरी नजर रखी जाएगी। यात्रा वाले दिन यातायात रूट को भी बदलने की पुलिस की योजना है।

पिछले वर्ष की तरह कोई अप्रिय घटना न हो, उसके लिए नूंह पुलिस काफी बंदोबस्त करने जा रही है। वहीं यात्रा में आने वाले लोग हथियार व लाठी डंडे व तेज म्यूजिक सिस्टम नहीं बजा सकेंगे।

नूंह के एसपी विजय प्रताप ने बताया कि यात्रा के दौरान 22 जुलाई पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। पिछले साल की तुलना में इस बार पुलिस बल अधिक रहेगा।

पहाड़ पर भी तैनात होगी पुलिस

नूंह में केएमपी सहित अन्य मार्गों से आने वाले वाहनों की चेकिंग तक होगी। वहीं पिछले साल जिस नल्हड़ मंदिर के पहाड़ से उपद्रवियों की ओर से फायरिंग की गई थी। इस बार पहाड़ पर भी पुलिस के जवान तैनात होंगे।

नूंह जिले के पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप का कहना है कि पुलिस इस बार किसी भी कमी के मूड नहीं है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। जिले की सभी सीमाओं को सील करने तथा आने जाने वालों को जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।

पुलिस विभाग ने तैयार किया प्लान

प्रशासन की तरफ से कई बैठकें भी दोनों समुदाय के लोगों की हुई है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार यात्रा के लिए भी गाइड लाइन जारी की गई है। जहां से जलाभिषेक के यात्री एंट्री करेंगे तो उन पर पूरी निगरानी रहेगी।

इस यात्रा के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान, आरपीएफ, सीआरपीएफ, कंमाडों व अन्य सुरक्षा कर्मियों को लगाने का प्लान पुलिस विभाग तैयार कर चुका है।

अधिकारियों ने लिया जायजा

जलाभिषेक यात्रा को लेकर आइजी संजय कुमार, सीआइडी चीफ आलोक मित्तल व पुलिस अन्य अधिकारी नूंह का दौरा करके यात्रा को लेकर सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं।

एसपी विजय प्रताप का कहना है कि सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर बनाई हुई है। किसी प्रकार के गलत व भड़काऊ पोस्ट डालने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button