देशहरियाणा

हरियाणा: करनाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं! बदमाशों ने ASI की गोली मारकर हत्या की, मचा हड़कंप

करनाल: हरियाणा के करनाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं दिख रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक ASI की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। ASI की पहचान संजीव के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

स्टेट क्राइम ब्रांच यमुनानगर में तैनात संजीव की दो बाइक सवार बदमाशों ने हत्या कर दी। उन्हें पुलिस की टीम घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से संजीव के परिवार में मातम पसर गया है।

करनाल में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। कल करनाल के ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर गोलियां चलाईं तो आज एक वारदात फिर से हुई। ये वारदात करनाल के कुटेल गांव के पास हुई, जहां पर संजीव रहता था।

संजीव हरियाणा पुलिस के जवान थे और यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात थे। संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था। शाम के समय जब वो अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तभी 2 बाइक सवार बदमाश आए और दो राउंड फायरिंग की। एक गोली संजीव के माथे पर और दूसरी कमर पर लगी।

संजीव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां संजीव ने दम तोड़ दिया। कुछ समय पहले ही संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हो चुका है। घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button