दिल्लीदिल्लीदेशराजनीतिराज्य

चुनाव की घोषणा के बाद बोले दिल्ली के सीएम केजरीवाल, कहा तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ करें वोट

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही अब नेताओं की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जनता से अपील की है।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश में लोकसभा चुनाव की तारीख़ों का ऐलान हो गया है। ये लोकतंत्र का महापर्व है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस बार तानाशाही और गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करें।

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा कि आम आदमी पार्टी लोगों के असल मुद्दों पर काम करती है, जनता को सहूलियतें देती है।

जहां-जहां आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में लड़ रहे हैं वहां झाड़ू पर वोट देकर हमारे हाथ मज़बूत करें, ताकि हम और अधिक ऊर्जा से आपके लिए काम कर सकें’|

बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। देशभर में कुल 7 चरणों में मतदान होंगे।

इसके साथ ही 4 जून को सभी सीटों के लिए परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इस दौरान 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने अपनी आम आदमी पार्टी के कामों की तारीफ की है और लोगों से तानाशाही के खिलाफ वोट देने की अपील की है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे।

नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछले आम चुनाव 2019 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। इस बार बीजेपी ने यहां अपने ज्यादातर उम्मीदवार बदल दिए हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button