दिल्लीदिल्लीदेशपंजाबराजनीतिराज्य

भाजपा सरकार हमेशा ही AAP की सरकार को गिराना चाहती है: हरपाल सिंह चीमा

हरपाल सिंह चीमा ने आज संगरूर में बातचीत करते हुए भाजपा की केंद्र की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी हुई है।

लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आप की सरकार को गिरा कर राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है। देश में लाखों लोगों ने कुर्बानियां दी।

खासकर पंजाब के नौजवानों ने और शहीद ए आज़म शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव देश आजाद करने के लिए, लेकिन आज वही देश का संविधान खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी जितनी भी देश में चुनी हुई सरकार है सबको गिराने के लिए काम कर रही है।

केंद्र के इशारे पर काम कर रही सरकारी एजेंसियां

केंद्र के इशारे पर सरकारी एजेंसियों को बोला गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को कैसे तोड़ा जाए। ऐसे जतन भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में कर रही है।

दूसरी तरफ पंजाब के बीजेपी के अध्यक्ष ने बोला है कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा दो, पंजाब के गवर्नर ने भी कई बार बोला कि मैं पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा दूंगा।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आम आदमी पार्टी के कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक झूठे केस में फंसा कर जेल में डाला दिया और हमारे विधायकों को तोड़ने का काम बीजेपी कर रही है। लेकिन हमारे सभी विधायक अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button