देशराजनीतिराज्यहरियाणा

14 मई को कुरूक्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत मान: डॉ. सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने गुहला चीका के गांवों में चुनावी यात्रा निकाली।

उन्होंने गांव सैर से कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद खरकड़ा, मस्तगढ़, थेह बुटाना होते हुए लालपुर और नंदगढ़ में यात्रा का समापन हुआ।

उन्होंने जानकारी दी कि 14 मई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कुरूक्षेत्र में प्रचार के लिए आएंगे।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत से सच्चाई की जीत हुई है। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा इस चुनाव में भारत का संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई है।

आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं।

आज पूरे हिंदुस्तान के किसान संघर्ष कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी को एमएसपी की गारंटी का वादा याद करवाना चाहते हैं। लेकिन यह सरकार किसानों पर लाठियां और गोलियां बरसा रही है।

भाजपा सरकार ने गांव की छोटी सरकार सरपंचों के अधिकार समाप्त कर दिए। भाजपा सरकार ने सरपंचों और आशा वर्कर्स पर भी लाठियां बरसाई। हरियाणा का हर वर्ग भाजपा सरकार से असंतुष्ट है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। देश में गरीब और गरीब होता जा रहा है और भाजपा 5 किलो राशन देकर कहती है हमने बड़ा काम कर दिया।

हिंदुस्तान में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। जो नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है उस पर ईडी, सीबीआई और पुलिस के माध्यम से डराया धमकाया जाता है। भाजपा चाहती है कि इंडिया गठबंधन टूट जाए।

उन्होंने कहा कि आज तक जितने भी चुनाव हुए उसमें भाजपा के 30-35% से ज्यादा वोट कभी नहीं आए। लेकिन विपक्ष बिखरा हुआ होता था इसलिए भाजपा जीत जाती थी।

अब हरियाणा और कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की जमानत जब्त कराने में लगे हैं। 10 साल से हरियाणा और केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा को कुरुक्षेत्र से लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिला।

भाजपा ने सोशल मीडिया पर कपड़े के थान की तरह उम्मीदवार बदले। उन्होंने कहा जब कोई नहीं मिला तो नवीन जिंदल को लेकर आए। जो नवीन जिंदल कह रहा था मुझे चुनाव नहीं लड़ना। तो भाजपा ने नवीन जिंदल को ईडी डर दिखाकर भाजपा में ज्वाइन करवाया।

नवीन जिंदल ने 2022 में भाजपा को 182 करोड रुपए का चंदा दिया। प्रधानमंत्री मोदी जिस नवीन जिंदल को कोयला चोर कहते थे वह पता नहीं आज कोहिनूर कैसे हो गया। प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि वह कौन सी वाशिंग मशीन थी जिसमें नवीन जिंदल के सारे भ्रष्टाचार धुल गए।

उन्होंने कहा कि आपका सांसद ऐसा होना चाहिए जो संसद में जनता की लड़ाई लड़ सके। ये लड़ाई देश का लोकतंत्र बचाने के लिए है। जो नरेंद्र मोदी संसद में तानाशाही दिखाकर 45 सांसदों को सस्पेंड करता है उसका जवाब जनता को देना होगा।

आज जिस गांव में भी हम जा रहे हैं हमें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और हर व्यक्ति बदलाव के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं। इस बार हरियाणा में सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button