देशराजनीतिराज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी सैकड़ो समर्थको सहित हुए भाजपा में शामिल

कुरुक्षेत्र जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर में पहुंच सैकड़ो साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले प्रवीण चौधरी की भाजपा में एंट्री बेहद लाभदायक साबित होने वाली है। लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से पार्टी ने नवीन जिंदल को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिसके चुनाव में चौधरी ने बढ़-चढ़कर मदद का आश्वासन दिया।

बता दे कि प्रवीण निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर थानेसर सीट से 2019 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं और फिलहाल कुछ दिन पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी का त्याग किया था।

उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थकों ने भी “आप” को अलविदा किया था। जिसकी औपचारिक रूप से उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की थी। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भाजपा को बड़ा लाभ होना तय माना जा रहा है।

थानेश्वर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं प्रवीण चौधरी

बता दे कि इस पूरी किलेबन्दी में पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी का महत्वपूर्ण रोल रहा है। कई दिनों से बेदी लगातार प्रवीण चौधरी को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भूमिका तैयार कर रहे थे।

आज मुख्यमंत्री निवास पर कृष्ण बेदी भी साथ में नजर आए। बेदी ने कहा कि हमें आगामी सभी चुनावों में नए साथियों की काफी मदद मिलेगी।

उन्होंने प्रवीन चौधरी को बेहद मेहनती, कर्मठ और ईमानदार नेता बताते हुए कहा कि इनकी क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ है और भाजपा में शामिल होने की उनकी आस्था थी। भाजपा की नीतियों- योजनाओं और सोच से यह काफी प्रभावित थे।

उन्होंने प्रवीण चौधरी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रवीण चौधरी व उनके साथियों का खुले हृदय से स्वागत किया है। वहीं प्रवीण चौधरी ने भी हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button