देशराजनीति

आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे करेगा घोषणा

चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करेगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा कि आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

EC के सम्मेलन को ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। इससे पहले नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को चुनाव आयोग के मुख्यालय में कार्यभार संभाल लिया हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम आगामी आम चुनाव सकुशल कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम दोनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button