देशराजनीतिराज्यहरियाणा

मनोहर लाल जी ने राजनीतिक सन्त व त्याग पुरुष के रूप में की है हरियाणा के लोगों की सेवा: विजय वेद पाल

केन्द्र में मनोहर लाल कों कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से करनाल का नाम व गौरव न केवल हिन्दुस्तान में अपितु विश्व में बढ़ा है। यह विचार विजय वेद पाल ने मनोहर लाल के मंत्री बनकर करनाल में प्रथम आगमन पर कहे।

मनोहर लाल का अपने साथियों सहित आगमन पर स्वागत किया गया और लडडू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। विजय वेद पाल ने कहा कि मनोहर लाल जी ने राजनीतिक सन्त व त्याग पुरुष के रूप में हरियाणा के लोगों की सेवा की है।

अब उन पर जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है और देश के लोगों की सेवा करने का दायित्व उन पर आया है और हरियाणा वासियों की उम्मीदें भी उनसे बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने एक क्षण में मुख्यमंत्री और विधायक के पद से त्यागपत्र दे दिया और नायब सिंह सैनी जी को मुख्यमन्त्री का ताज पहनाया और करनाल को पुन: सीएम सीटी का दर्जा दिलवाया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा से प्रथम पूर्व मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें केंद्र में ऊर्जा व शहरी विकास मंत्रालय मिला। उन्होंने मनोहर लाल जी को मंगलकामनाएं व बधाई दी।

इस अवसर पर उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का भी माननीय मनोहर लाल जी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी और मनोहर लाल की जोड़ी देश में कमाल करेगी और नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। इस अवसर पर उनके साथ डॉ. जयप्रकाश शर्मा, गुरनाम सिंह जटैन, अभिनन्दन ढाण्डा, नवीन कपूर, विक्रान्त शर्मा, राजकुमार रोड पूर्व जेल सुपरिडेन्ट, फौजी कश्यप, मुन्ना शास्त्री, रणधीर सिंह गुमटो, तारा चन्द्र पूर्व सरंपच सहित सैकडों कार्यकर्ता थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button