देशराजनीतिराज्य

भाजपा के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है ओडिशा की जनता: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ओडिशा के लोगों का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गहरा भावनात्मक संबंध है और जनता ने राज्य में ‘कमल’ खिलाने का मन बना लिया है। मोदी ने यह भी कहा कि राज्य की जनता बीजू जनता दल (बीजद) सरकार से कटा हुआ महसूस करती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां रोड शो के दौरान कहा कि भाषाई मतभेदों के बावजूद ओडिशा के लोगों और भाजपा के बीच गहरा भावनात्मक संबंध विकसित हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने लोगों में इतना उत्साह और जुनून पहले कभी नहीं देखा।

मोदी ने कहा कि राजाओं और महाराजाओं के दौर में भी शासकों और आम आदमी के बीच कुछ जुड़ाव हुआ करता था लेकिन अब ओडिशा में इसकी भारी कमी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button