देशपंजाबराजनीतिराज्य

झाड़ू से राजनीतिक गंदगी को करेंगे साफ, बस आप सभी लोग झाड़ू का बटन दबाओ, फिर देखना कमाल: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने असम के सोनितपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ऋषि राज के पक्ष में रोड शो किया। उन्होंने असम के लोगों से बदलाव के लिए झाडू का बटन दबाने की अपील की।

रोड शो के दौरान मान ने कहा कि हमें विश्वनाथ की धरती पर आने का मौका मिला, इससे मुझे दिल से बेहद खुशी हुई। आज आप बिहू का त्यौहार मना रहे हैं और हम बैसाखी और खालसा स्थापना दिवस मना रहे हैं।

असम और पंजाब का कल्चर बहुत मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्य कृषि प्रधान है। यहां के लोग चाय की खेती करते हैं। वहीं पंजाब के लोग गेहूं, चावल, गन्ना और कपास की खेती करते हैं।

हम सभी लोग धरती माता के बच्चे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश आज धरती माता के बच्चे भूखे मर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान सरकार किसानों के बजाय कॉरपोरेटों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि असम में चाय बगान में काम करने वाले मजदूरों की हालत काफी खराब है। आज यहां पर मजदूरों को 250 रुपये दिहाड़ी मिलती है।

हमें एक मौका दें, हम उन मजदूरों की दिहाड़ी 450 रुपए करेंगे और इसके लिए कानून बनाएंगे। सरकार बनने के बाद पंजाब में भी हमने मजदूरी में वृद्धि की है।

भाषण के दौरान मान ने सरकारी स्कूलों को लेकर असम की भाजपा सरकार और वहां के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शर्मा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शरमा की पत्नी के अपने कई प्राइवेट स्कूल है। इसलिए सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं किया जा रहा है। मान ने कहा कि अगर वह चाहते तो 20 साल पहले स्कूल और अस्पताल बहुत अच्छे बन सकते थे।

क्योंकि वह कांग्रेस सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। लेकिन उनकी नियत साफ नहीं थी। इसलिए सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत अभी तक खराब है।

जब मुख्यमंत्री के अपने प्राइवेट स्कूल होंगे तो वह सरकारी स्कूलों को क्यों ठीक करेगा? उन्होंने कहा कि असम में 8000 सरकारी स्कूल बच्चों की कमी की वजह से बंद हो गए हैं।

बिल्कुल यही हालत पहले दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों की थी। लेकिन हमने स्कूलों को बंद करने की बजाय उसे इतना अच्छा बना दिया कि आज दिल्ली और पंजाब में प्राइवेट स्कूलों में से माता-पिता अपने बच्चों को निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं।

इसके अलावा हमने बिजली, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी काफी काम किए हैं। पंजाब में बिजली बिल्कुल मुफ्त है। अब पंजाब में 90% घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं।

पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खुल चुके हैं। जहां पर सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है। वहीं हमने पिछले 2 सालों में करीब 43000 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी है।

असम में भी मौका मिलने पर हम ये सारा काम यहां भी करेंगे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मान ने कहा कि बीजेपी वालों को लगता है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर देने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी।

लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन उसकी सोच को किस तरह गिरफ्तार करोगे।

अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं। इसलिए ईवीएम के पहले नंबर का बटन दबाएं और अरविंद केजरीवाल जी की सोच को आगे बढ़ाएं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button