देशराजनीतिराज्यहरियाणा

डबल इंजन की सरकार गरीबों और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कर रही है काम: नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को एक ऐसा नेता मिला है, जो जनता के कल्याण के लिए प्रधान सेवक के रूप में निरंतर कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री शनिवार को अंबाला शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए हैं और पीएम मोदी की छवि विश्वभर में एक मजबूत नेता के रूप में उभरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किसानों के सच्चे हितैषी हैं, जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालते ही किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपए हस्तांतरित करने का पहला कदम उठाया।

समाधान शिविर में समस्याओं का हो रहा समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य भर में जिला और उपमंडल स्तर पर उपायुक्तों और एसडीएम के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर प्रातः 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार गरीबों सहित सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता को सीधा लाभ पहुंचा रही है और देश को विकसित करने तथा आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

सरकार की नीतियों के कारण ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। श्री नायब सिंह ने कहा कि सरकार की जनहितैषी नीतियां ही आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अपार लोकप्रियता का कारण हैं।

योग्यता के आधार पर दी जाएंगी नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने बिना किसी पर्ची-खार्ची या प्रभाव के योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों को अपने कार्यकाल में दी गई नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए और बताना चाहिए कि उन नौकरियों पर अदालत का क्या फैसला था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मामले पर श्वेत पत्र जारी करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार हर क्षेत्र में कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्री असीम गोयल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button