देशराजनीतिराज्यहरियाणा

“मिलकर बनाएंगे कुरुक्षेत्र को बेहतर धार्मिक पर्यटन स्थल”, सुशील गुप्ता ने लोगों को दिया आश्वासन

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर जुबानी जंग चल रही है। इस बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल बन सकता है।

भाजपा ने इस ओर कभी काम नहीं किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब लोग मिलकर कुरुक्षेत्र को भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल बनाएंगे। सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि कुरुक्षेत्र के धार्मिक पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र का विकास होगा और आम जनता का जीवन स्तर सुधरेगा।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में हज़ारों की संख्या में विदेशी पर्यटक आएंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक तरक़्क़ी होगी। इसके अलावा उन्होंने कुरुक्षेत्र में रिंग रोड बनाने की भी बात कही।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कभी इन सब पर ध्यान नहीं दिया। सुशील गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर कुरुक्षेत्र का विकास कराएंगे।

साथ ही उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि झाड़ू का बटन दबाकर मुझे अपना आशीर्वाद दें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button