उत्तर प्रदेशदेशराजनीतिराज्यलखनऊविदेश

भारत अपने विचार व्यक्त करता है तो पूरी दुनिया उसकी बात कान खोल कर सुनती है: राजनाथ सिंह

केन्द्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है और आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार व्यक्त करता है तो पूरी दुनिया उसकी बात कान खोल कर सुनती है।

उन्होंने कहा कि भारत का कद सारी दुनिया में बढ़ा है। पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बात को गंभीरता से नहीं सुना जाता था। लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब भारत अपने विचार व्यक्त करता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है कि भारत बोल क्या रहा है।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह किसी की भी सरकार रही सब ने यही कहा कि हम भारत से गरीबी को दूर करना चाहते हैं लेकिन भारत की गरीबी दूर नहीं हुई।

सिंह ने कहा कि लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने जिम्मेदारी संभाली है तब से भारत में करिश्मा हुआ है और 10 वर्षों के अंदर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है।

उन्होंने दावा किया कि मेरे दौरों में उमड़ रहे अपार जन समूह को देखने के बाद मैं यह विश्वास से कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को 400 पार सीट मिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

राज्य की राजधानी लखनऊ में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होगा। इससे पहले एक अन्य कार्यक्रम में रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि भारत के निर्माण में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सिंह ने निराला नगर स्थित माधव सभागार में समरसता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मैं समिति का आभार व्यक्त करता हूं। हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा जानता है कि भारत को एक अखंड भारत बनाने के लिए वल्लभभाई पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी रियासतें थी जो विलय करने को तैयार नहीं थी यह सरदार पटेल की नीति का नतीजा था कि भारत एक हो सका।

एक बयान के मुताबिक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में निर्णय लिया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा लगवाई जाए और इसके बाद पटेल की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button