देशराजनीतिराज्यहरियाणा

कई भाजपा नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, संजय सिंह ने किया स्वागत

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में कई बड़े भाजपा नेताओं ने आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया है। कुरुक्षेत्र में पूर्व सिंचाई मंत्री नरेंद्र शर्मा ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मौजदूगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

इसके अलावा कैथल नगर परिषद् की वाइस चेयरपर्सन सीमा वाल्मीकि के साथ 06 पार्षदों ने भाजपा छोड़कर आप की हिस्सा बन गई।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि इन सभी नेताओं के शामिल होने से कुरुक्षेत्र का धर्म युद्ध जीतने की राह में INDIA गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता को बल मिलेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की जनता ने मन बना लिया है और जिस तरह भाजपा कौरवों की तरह राज रही है, वैसे में इंडिया गठबंधन भाजपा को जरूर शिकस्त देगी।

गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन से सुशील गुप्ता चुनावी मैदान में हैं तो वहीं भाजपा ने नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button