देशपंजाबराज्य

पंजाब की अंतिम मतदाता सूची जारी, राज्य में कुल वोटर्स की संख्या 2.14 करोड़

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे।

सीईओ ने बताया कि कुल वोटरों में 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष वोटर और 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 महिला वोटर हैं। 773 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।

वहीं इन चुनावों में 5 लाख 38 हजार 715 युवा पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 1 लाख 89 हजार 855 वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है।

13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे। जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाए गए हैं।

पंजाब में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे। गुरदासपुर में 1895, अमृतसर 1684, खडूर साहिब 1974, जालंधर 1951, होशियारपुर 1963, आनंदपुर साहिब 2068, लुधियाना 1843, फतेहगढ़ साहिब 1821, फरीदकोट 1688, फिरोजपुर 1903, बठिंडा 1814, संगरूर 1765 और पटियाला में 2082 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button