देश

राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार HEC के लोगों को बेरोजगार कर चाहती है अडानी को बेचना

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एचईसी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एचईसी का गला क्यों घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय क्यों हो रहा है।

केंद्र की सरकार चाहती है कि एचईसी काम करना बंद कर दे और इसे अडानी को बेच दिया जाये। इसे भी प्राइवेटाइज किया जाये। मोदी सरकार एचईसी के लोगों को बेरोजगार करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी। गांधी ने कहा कि हम एचईसी में अडानी का नाम नहीं लगने देंगे।

राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लिए खड़े दिखते हैं। चाहे बीएचईएल हो, एचएएल हो या एचईसी, सभी को धीरे-धीरे अडानी को सौंपा जा रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button