देश

मुंबई में रैपर शुभ का विरोध हुआ तेज, भाजपा ने लगाया खालिस्तान के समर्थन का आरोप

चेक्स और एलिवेटेड जैसे पॉपुलर सॉन्ग गाने वाले पंजाबी रैपर/सिंगर शुभ के खिलाफ मुंबई में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। दरअसल, मुंबई में शुभ का कॉन्सर्ट आयोजित होने वाला था। इससे पहले ही गायक का विरोध शुरू हो गया। भाजपा ने शुभ पर खालिस्तान को समर्थन देने का आरोप लगाया है। बता दें कि इससे पहले भी शुभ अपने सोशल मीडिया पर भारत विरोधी पोस्ट के कारण विवादों में घिरे थे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

क्या है पूरा मामला?

मुंबई में भाजपा समर्थकों ने शुभ पर खालिस्तान का समर्थक होने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रैपर शुभ खालिस्तान की मांग को सपोर्ट करते हैं। शुभ के कॉन्सर्ट से पहले ही मुंबई के कई इलाकों में लगे उनके पोस्टरों पर कालिख पोती गई और उन्हें फाड़कर हटा दिया गया है। 23 सितंबर को मुंबई में कॉर्डिलिया क्रूज शुभ का म्यूज़िक कॉन्सर्ट होने वाला है।

क्या थी विवादित पोस्ट?

दरअसल, रैपर शुभ ने कुछ दिनों पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। इस पोस्ट में भारत के नक्शे से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को गायब दिखाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, शुभ ने ये पोस्ट ऐसे समय में की थी जब पंजाब पुलिस को खालिस्तान समर्थक नेता अमृतपाल सिंह की तलाश थी। शुभ की इस पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर विरोध किया था।

जारी की गई चेतावनी

खालिस्तान समर्थक होने का आरोप झेल रहे रैपर शुभ को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पार्टी ने कहा है कि अगर मुंबई में शुभ के कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि कई अन्य राज्यों में भी शुभ का कार्यक्रम फिक्स है। इन जगहों पर भी उनका विरोध देखने को मिल सकता है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button