देश

उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू मजदूरों को किया जा रहा एयरलिफ्ट, चिनूक हेलीकॉप्टर से पहुंचाया जाएगा ऋषिकेश एम्स

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल से मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाद चिन्यालीसौड़ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया जा रहा है. सभी मजदूरों को मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है.

गौर हो कि सिलक्यारा टनल से मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया था. मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत आज मजदूरों को सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया जा रहा है. ऋषिकेश एम्स में मजदूरों की सघन जांच होगी. जिसके बाद सभी मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा. देहरादून एयरपोर्ट पर एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है. वहीं सेना के चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा पहले उत्तरकाशी से एम्स हेलीपैड पर सभी श्रमिकों को ले जाया जाएगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button