खेल-खिलाड़ीदेश

दिल्ली कैपिटल्स ने किया कप्तान का ऐलान, डेविड वॉर्नर को करेंगे रिप्लेस

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही क्रिकेट की पिच पर वापसी करेंगे। ऋषभ पंत आईपीएल 2024 सीजन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी संभालते दिखेंगे।

फ्रेंचाइजी ने बीते मंगलवार रात इसकी घोषणा की है। पंत पिछले साल कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिस कारण पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेल सके थे।

उनकी जगह आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली की कमान संभाली थी। अब पंत 15 महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

उन्हें एक बार फिर टीम की कमान सौंप दी गई है। अब मैदान में युवा खिलाड़ी को वापस देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button