देश

कोलकाता में कई राज्यों के बुद्धिजीवियों से मिले संघ प्रमुख भागवत

कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बंगाल प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को कोलकाता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों के साथ मुलाकात की। संघ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता के राजरहाट स्थित एक परिसर में आयोजित मुलाकात कार्यक्रम में बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा व पूर्वोत्तर राज्यों से कई बुद्धिजीवी उनसे मिलने पहुंचे थे। संघ प्रमुख ने इन लोगों से मिलकर राज्य व देश की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।

सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भागवत ने संघ के प्रदेश कार्यालय केशव भवन में दिन में संघ की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और उन्मेष के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इसमें कई शोधार्थी छात्र भी थे जो संगठन से जुड़कर काम कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बुधवार सुबह कोलकाता दौरे पर पहुंचने के बाद भागवत ने हुगली जिले के चुंचुड़ा चौक बाजार इलाके में स्थित वंदे मातरम् भवन का दौरा किया था और बंद कमरे में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उल्लेखनीय है कि भागवत 23 जनवरी तक कोलकाता के दौरे पर रहेंगे। वे 23 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों को भी संबोधित करेंगे। इस साल उनका यह पहला बंगाल दौरा है। पांच दिन के दौरे के दौरान वह यहां कई संगठनात्मक बैठक करेंगे और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button